Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

राजौरी : राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान आईईडी बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय।

राजौरी (न्यूज उड़ान )

जम्मू संभाग के जिला राजौरी के अंतर्गत पुलिस थाना थन्नामंडी के डोरी माल क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, थन्नामंडी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखे जाने के बाद भारतीय सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान स्टील के बर्तन में तैयार की गई एक आईईडी बरामद की गई। इसके अलावा मौके से अन्य हथियार भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

आईईडी की बरामदगी के बाद तत्काल सेना के बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षित तरीके से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

फिलहाल भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जवानों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन