Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : भूखे कोबरा ने तोते को बनाया शिकार, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान ) कोरबा के पथर्रीपारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक भूखा कोबरा घर के बाहर रखे पिंजरे में घुस गया और उसमें मौजूद पालतू तोते को अपना शिकार बना लिया।

तोते की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो देखा कि एक बड़ा कोबरा पिंजरे के अंदर था।

दुर्भाग्यवश, कोबरा के डंसने से तोते की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद घबराए परिजनों ने तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे।

इस बीच कोबरा पिंजरे से निकलकर घर के एक कमरे में जाकर छिप गया था।

RCRS टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षित तरीके से कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू पूरा होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन विभाग एवं RCRS की अपील।

वन विभाग और RCRS ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि घर, खेत या आसपास किसी भी प्रकार का सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या छेड़ने का प्रयास करें।

तुरंत वन विभाग या RCRS को सूचना दें।

प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम शीघ्र मौके पर पहुंचकर वन्यजीव और लोगों—दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

🐍 सांप दिखे तो डंडा नहीं

वन विभाग और RCRS को कॉल करें 🐍

📞 RCRS HELPLINE:

Avinash Yadav 9827917948 , 9009996789 ,

7987957958

🌿 Reptile Care & Rescuer Society (RCRS)

🦎 SAVE ANIMALS • SAVE NATURE 🌿

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन