Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : सुशासन तिहार 2026 -राहत, विश्वास और विकास का संगम’।

’ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से घुरविंद दास महंत के चेहरे पर लौटी मुस्कान’।

जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान’।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहा है तथा उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

इससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है।

जरूरतमंद परिवारों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी श्री घुरविंद दास महंत की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया।

श्री महंत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं।

आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने तथा लंबे समय तक काम की तलाश में बाहर रहने के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनके घर का बिजली बिल बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिससे वे लगातार परेशान और चिंतित रहने लगे थे।

इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं।

उन्होंने भी आशा और विश्वास के साथ ग्राम चुइया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित विभाग के समक्ष रखी।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी दी गई तथा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई।

विभागीय टीम द्वारा उनके निवास पहुंचकर विद्युत कनेक्शन का परीक्षण किया गया, जिसके पश्चात योजना के तहत उनके लगभग 40 हजार रुपए के बिजली बिल को माफ किया गया।

साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समस्या के समाधान से श्री महंत एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण मात्र डेढ़ घंटे के भीतर हो गया, जिससे अब वे पहले की तुलना में काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी आर्थिक दबाव के आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है।

उन्होंने सुशासन तिहार की पहल को आमजन के हित में एक संवेदनशील एवं सराहनीय अभियान बताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन