Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट

“*राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट*“

स्टाल में 1056 लोगों ने कराया अपना जॉंच।

कोरबा (न्यूज उड़ान )छ.ग.राज्य के स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कोरबा जिले के घंटाघर में दिनांक 02 नवंबंर से 04 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल के द्वारा 05 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया गया।

राज्योत्सव में टीबी मुक्त भारत थीम पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया तथा लोगों को सामान्य बिमारी की जॉंच, टीबी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्टॉल में टीबी संभावितों की जॉंच के लिए विभागिय एक्सरे वैन तथा विलियम जे क्लींटन फाउंडेशन आई लिफ्ट के द्वारा एक्स-रे किया गया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में लगभग 1056 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जॉंच कराया 882 लोगो का बीपी, शुगर का जॉंच कर दवाईयॉं वितरण किया गया, 76 टीबी संभावितों का एक्सरे किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन