Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : कार की टक्कर से पिता ,पुत्र की मौत मां घायल।

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान) रिस्दी-रजगामार रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा गाड़ी को टक्कर मारते हुए खेत में जा गिरी।

घटना में एक्टिवा गाड़ी से फेंकाकर गिरे पिता व 5 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रजगामार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद सिंह के मुताबिक दर्घटना शनिवार की शाम करीब 4बजे हुई।

चौकी अंतर्गत मौहार-केराकछार निवासी चैतराम राठिया (44) अपनी पत्नी व 5 साल के पुत्र दुर्गेश के साथ एक्टिवा गाड़ी सीजी-12-बीएन-9638 में सवार शहर से घर लौट रहा था।

वे डूमरडीह के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा रजगामार से शहर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सीजी-12-एके-5190 बेकाबू होकर उनके एक्टिवा गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बच्चे समेत दंपती फेंका गए।

सड़क किनारे गिरने से पिता व बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जबकि मां दूर फेंकाने से घायल हो गई।

कार भी सड़क से नीचे खेत में जा गिरी राहगीर मौके पर पहुंचे।

इस दौरान कार से दो युवक निकले जो नशे की हालत में थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रजगामार चौकी से पुलिस टीम पहुंची।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन