Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : समर्थन मूल्य बढ़ने से खुश किसान, सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था से मिली राहत।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

जिले के ग्राम भैसमा निवासी किसान श्री विनोद कुमार कंवर के लिए इस वर्ष की धान खरीदी कई मायनों में उम्मीद और संतोष लेकर आई है।

पिछले साल उन्होंने 213 कट्टी धान उपार्जन केंद्र में बेचा था। वे बताते हैं कि इस बार भी मौसम की मेहरबानी से फसल उत्पादन लगभग उतना ही होने की संभावना है, जिसकी तैयारी उन्होंने फसल कटाई के तुरंत बाद मिंजाई शुरू करके कर दी है।

किसान विनोद कुमार कहते हैं कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

उनके अनुसार, बढ़े हुए समर्थन मूल्य ने किसानों में नया उत्साह भरा है और इससे खेती-किसानी का भरोसा दोबारा मजबूत हुआ है।

वे बताते हैं कि खरीदी के लिए अपना पंजीयन भी समय पर करवा लिया है।

विनोद कुमार विशेष रूप से बताते हैं कि अब धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएँ पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई हैं।

पहले लंबी लाइनें लगती थीं, टोकन व्यवस्था नहीं होती थी और पूरा दिन इंतजार में बीत जाता था। लेकिन अब सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं।

उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित टोकन व्यवस्था, त्वरित तौल, और किसानों को बिना परेशानी के अपनी उपज बेचने की सुविधा उपलब्ध है।

किसान विनोद कुमार का कहना है कि सरकार की इन पहलियों ने किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाया है, जिससे वे समय और श्रम दोनों की बचत कर पा रहे हैं। बेहतर समर्थन मूल्य और सुविधाजनक व्यवस्था के कारण किसान वर्ग संतुष्ट है और आने वाले सीजन को लेकर उत्साहित भी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन