Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : शासन की पारदर्शी और त्वरित धान खरीदी व्यवस्था का किसानों को मिल रहा पूरा लाभ। किसान चंद्रप्रकाश ने 161 क्विंटल धान क

कोरबा (न्यूज उड़ान ) पाली विकासखंड के बम्हनी खुर्द गांव के किसान श्री चंद्रप्रकाश कंवर ने छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और त्वरित धान खरीदी व्यवस्था का पूरा लाभ उठाते हुए अपनी खेती से बेहतरीन अनुभव प्राप्त किया।

किसान श्री कंवर के पास 13 एकड़ जमीन है, जिस पर उन्होंने इस वर्ष धान की खेती की।

सहकारी समिति चैतमा में कुल 161 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि तुहर टोकन एप के माध्यम से आनलाइन टोकन प्राप्त किया। जिससे उन्हें अनावश्यक समिति के बार बार चक्कर काटने एवं लंबी कतारों में समय गंवाने की जरूरत नहीं पड़ी।

किसान चन्द्र प्रकाश ने इस खरीफ सीजन में तीन बार अपना धान विक्रय किया। उन्होंने पहले दो टोकन के माध्यम से 120 क्विंटल और तीसरी बार 41.60 क्विंटल धान बेचा।

उन्होंने धान विक्रय की प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं हुई, और उन्हें सरकार द्वारा तय सर्वाधिक समर्थन मूल्य का लाभ मिला।

श्री कंवर ने खरीदी प्रक्रिया की सुविधा, त्वरित सेवा और ऑनलाइन टोकन प्रणाली की खूब सराहना की।

उन्होंने कहा की उपार्जन केंद्र में त्वरित एवं पारदर्शिता पूर्ण धान खरीदी होने से किसानों को सहूलियत मिल रही है।

साथ ही केंद्र में कृषको की सुविधा हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था ने किसानों को वास्तविक राहत दी है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन