Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा जायसवाल का कोरबा राज्योत्सव में शानदार कत्थक नृत्य की प्रस्तुति।

कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन अवसर पर दिनांक 04.11.25. को बालको नगर कोरबा की उभरती हुई नृत्यांगना हेमा जायसवाल ने अपनी कथक नृत्य की प्रस्तुति से वहां पर उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिए और सभी का दिल जीत लिया।

इसके पहले भी हेमा जायसवाल ने देश के अनेक शहरों में कथक नृत्य की प्रस्तुति से कोरबा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुकी हैं और इन्होंने उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में (10 बार) प्रथम पुरस्कार गोल्ड मेडल जीतकर बालको नगर के साथ ही कोरबा नगर को गौरवान्वित किए हैं।

आप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं कत्थक नृत्य गुरु श्री मोरध्वज वैष्णव जी से विगत सात वर्षों से कथक नृत्य का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

आगे जनवरी माह में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति में इनका कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी जहां पर देशभर से कलाकार आकर अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे आशा करते हैं हेमा जायसवाल वहां पर भी अपने उत्कृष्ट कथक नृत्य की प्रस्तुति से एक नया मुकाम हासिल करेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन