Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

बिलासपुर : जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

28 स्थाई वारंट एवं 98 गिरफ्तारी वारंट की तामिली, कुल 126 वारंटियों पर कार्रवाई।

लंबे समय से फरार 05 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी दबिश कार्यवाही।

निगरानी गुंडा-बदमाशों एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों/चाकूबाजों की व्यापक चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई।

मुख्य बिंदु

▪️ स्थाई वारंट – 28

▪️ गिरफ्तारी वारंट – 98

▪️ लंबे समय से फरार आरोपी – 05

▪️ निगरानी गुंडा-बदमाश – 43 चेक, 13 के विरुद्ध कार्रवाई

▪️ संपत्ति संबंधी अपराधी/चाकूबाज – 05 चेक, 25 के विरुद्ध कार्रवाई

संक्षिप्त विवरण :

बिलासपुर (दैनिक न्यूज उड़ान) पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों, लंबे समय से फरार आरोपियों, निगरानी गुंडा-बदमाशों तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं चाकूबाजों के संबंध में विशेष रूप से कार्रवाई की गई।

संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वारंटों की तामिली सुनिश्चित की गई तथा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

अभियान में 28 स्थाई वारंट एवं 98 गिरफ्तारी वारंट, इस प्रकार कुल 126 वारंटों की तामिली की गई।

इसके अतिरिक्त लंबे समय से फरार 05 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी दबिश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

निगरानी सूची में दर्ज 43 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई, जिनमें से 13 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार संपत्ति संबंधी अपराधियों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भी सघन अभियान चलाते हुए 05 की चेकिंग तथा 25 के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

ऐसे व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी है कि आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। आम नागरिक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, फरार आरोपी अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा सख्त एवं निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन