Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : संस्कृत की गूंज भाषा विज्ञान से नासा तक: तिवारी

कोरबा में 10 दिवसीय संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का शुभारंभ।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीतामढ़ी में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 10 दिवसीय संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का आज से शुभारंभ हुआ. इस वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षार्थी प्रशिक्षण लेने पहुंचे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन और अतिथि सत्कार से हुआ।

स्वागत गीत के माध्यम से संस्कृत के महत्व और उसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने 'संवाद, संवेदना और संभाषण' पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि भाषा विज्ञान के साथ-साथ नासा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी संस्कृत को महत्वपूर्ण माना गया है।

इस अभ्यास वर्ग से हम न केवल बहुत कुछ सीखेंगे, बल्कि इसे जीवन में उतारकर कई कार्य करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, संस्कृत महाविद्यालय रायपुर की प्राध्यापिका डॉ. दिव्या देशपाण्डे ने संवाद शैली में संस्कृत के प्रति अभिरुचि बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने आग्रह किया कि व्यावहारिक कार्यों और अन्य विषयों में भी संस्कृत को शामिल किया जाए. डॉ. देशपाण्डे ने कहा कि भारत में भले ही अनेक भाषाएं बोली जाती हों, लेकिन सभी भाषाओं की जननी संस्कृत ही है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विदेश यात्रा के संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का डंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है।

इस अवसर पर संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ के वर्ग अधिकारी होमेश्वर चंद्राकर, संगठन मंत्री हेमन्त साहू, संयोजक मनोज वैष्णव, शिक्षक नरसिंह शास्त्री, आर.सी. साहू, प्राचार्य विद्यानंद पांडेय, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, उमेंद्र राम, नागेन्द्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन