Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के सघन दौरे से S.I.R. अभियान रफ्तार पर।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने आज कोसाबाड़ी मंडल के विभिन्न बूथों रामपुर, खरमोरा, पोड़ीबहार, रिस्दी विरेन्द्र आर.पी.नगर के लगभग 20 बूथो का सघन मैदानी निरीक्षण करते हुए S.I.R. अभियान को नई गति और दिशा प्रदान की।

उन्होंने बूथ प्रभारियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठन सुदृढ़ीकरण पर सार्थक चर्चा की।

हर कार्यकर्ता बूथ का प्रहरी बनकर कार्य करे - श्री गोपाल मोदी।

S.I.R. को लेकर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा की सबसे मजबूत संगठन वही है, जिसके बूथ मजबूत हों। S.I.R. अभियान सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारे विजय के संकल्प का आधार है।

हर कार्यकर्ता बूथ का प्रहरी बनकर कार्य करे, मतदाता सूची की एक-एक जानकारी हमारी प्राथमिकता हो।

भाजपा का विजय पथ बूथ से ही शुरू होता है और आप सब उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता।

निरीक्षण अभियान में कोसाबाड़ी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण भागीदारी निभाई जिनमें मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, आईटी सेल जिला संयोजक श्री अजय चंद्रा, बीएलए 1 अमीलाल चौहान, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन