Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 7 वार्डों की सड़क डामरीकरण के लिए 3.50 करोड़ की मिली स्वीकृति। नगरीय प्रश

कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के 7 वार्डों के विभिन्न सड़कों के डामरीकरण के लिए साढ़े तीन करोड़ की स्वीकृति मिली हैं।

जिन सड़कों के डामरीकरण के लिए राशि की स्वीकृति मिली है उनमें वार्ड क्रमांक 54 कुमगरी मुख्य चौक से पंडाल होते हुए प्राथमिक शाला कुमगरी तक सडक डामरीकरण कार्य लागत 40 लाख, वार्ड क्रमांक 52 अयोध्यापुरी मुख्य मार्ग बस स्टॉफ से होते हुए पाइप लाइन तक सडक डामरीकरण कार्य 32 लाख, वार्ड क्रमांक 34 दादर कंकालीन मंदिर के सामने से जगन्नाथ मंदिर होते हुए मुख्य द्वार तक सडक डामरीकरण कार्य 1.18 करोड़, वार्ड क्रमांक 66 सुराकछार बस्ती में पीतांबर तंवर घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक सडक डामरीकरण कार्य लागत 25 लाख, वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार क्रमांक 1 राकेश ठाकुर घर से बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण कार्य 25 लाख, वार्ड क्रमांक 08 मोतीसागर पारा सीतामणी पवन टेंट के पास से गोकुल गंज तक सड़क डामरीकरण कार्य 20 लाख, वार्ड क्रमांक पीपर पारा मेनरोड से रामकुमारी घर तक एवं भवानी मंदिर से बाबूलाल घर तक सड़क डामरीकरण कार्य 90 लाख कुल 3.50 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने अधोसंरचना मद 2025-26 वर्ष के अंतर्गत स्वीकृति नगर पालिक निगम कोरबा को जारी की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन