Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

नई दिल्ली : देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा गया आवेदन।

नई दिल्ली( दैनिक न्यूज उड़ान )अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) ने देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने संबंधी आवेदन प्रेषित किया है।

समिति के राष्ट्रीय संगठन महासचिव महफूज़ खान ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं।

अनेक पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय धमकियों, हमलों, झूठे मुकदमों एवं विभिन्न प्रकार के दबावों का सामना करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक प्रभावी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।

समिति ने अपने आवेदन में केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पत्रकारों के जीवन, स्वतंत्रता, सम्मान और निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा के लिए पूरे भारत में एक समान पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

प्रधानमंत्री कार्यालय के Public Grievances Portal पर यह आवेदन सफलतापूर्वक पंजीकृत हो चुका है। आवेदन का पंजीकरण क्रमांक (Registration Number): PMOPG/E/2026/0143964 जारी किया गया है। अब यह प्रकरण संबंधित स्तर पर विचाराधीन रहेगा।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने देशभर के पत्रकारों, मीडिया संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से इस जनहित अभियान का समर्थन करने तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।

"सुरक्षित पत्रकारिता, मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।"

जारीकर्ता:

महफूज़ खान

सामाजिक शोधकर्ता एवं लोकनीति विश्लेषक

राष्ट्रीय संगठन महासचिव

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन