Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश" टीम का शुभारंभ।

अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई। असामाजिक तत्वों एवं वारंटीयो के विरुद्ध लगातार कार

घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए। संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश।

कोरबा : दर्शना सिंह बघेल ने यूपीएससी में 383वीं रैंक ने हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

दर्शना सिंह बघेल ने यूपीएससी में 383वीं रैंक ने हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

एमसीबी( न्यूज उड़ान ) जिले के दुरस्थ वनांचल जनकपुर क्षेत्र की बेटी दर्शना सिंह कि लगन और मेहनत उस वक्त रंग लाई ।

जब देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में 383वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

संघ लोक सेवा आयोग युपीएससी के नतीजों में अपनी मेधा का परचम लहराने वाली एमसीबी जिले के जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह आज प्रदेश की सुर्खियों में हैं।

शुक्रवार को जारी हुए परिणामों में भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के लिए चयनित होने वाली दर्शना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज पूरे जिले में उत्सव का माहौल है।

व्हिओ- आपको बता दें कि दर्शना की सफलता की गूँज सीधे शासन के शीर्ष तक पहुँची है।

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने व्यक्तिगत रूप से वीडियो कॉल कर दर्शना सिंह से बात की और उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शना की यह सफलता छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है ।

इधर जनकपुर स्थित दर्शना के निवास पर दो दिनों से बधाई देनें जनप्रतिनिधियों और आम जनता का मेला लगा हुआ है।

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग युपीएससी के परिणामों में कामयाबी हासिल करनें वाली दर्शना की मां सीमा सिंह, जो जनकपुर नगर पंचायत से भाजपा पार्षद हैं, और पिता अरुण सिंह राशन दुकान संचालक हैं, जो अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गदगद हैं।

दर्शना के पिता अरूण सिंह ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मां चांग देवी का आभार व्यक्त किया।

वहीं उनकी माता सीमा सिंह ने कहा कि दर्शना ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

इधर दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय चांगदेवी माता का आशीर्वाद, एवं अपने माता-पिता, परिवार और गांव के लोगों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन