Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

जम्मू/पुंछ : डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

जम्मू/पुंछ: दैनिक न्यूज उड़ान

पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के डराना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो छह माह के बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को घटनास्थल से निकालकर सरकारी उपजिला अस्पताल (एसडीएच) मेंढर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। चिकित्सकों की टीम घायलों को निगरानी में रखकर उनकी स्थिति के अनुसार उपचार उपलब्ध करा रही है।

पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजी गईं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को तुरंत सक्रिय किया गया, ताकि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि एसडीएच मेंढर में सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयों सहित अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है और चिकित्सकीय टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है।

सीएमओ ने मेढ़र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजाला चौधरी को सभी घायलों का उचित और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पात्र घायलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है।

डॉ. परवेज अहमद खान ने कहा कि वह स्वयं अस्पताल में घायलों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे उपचार की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी 14 घायलों की हालत स्थिर है।

हादसे में घायल लोगों की पहचान अब्दुल रहमान (55) पुत्र नूर दीन, अनीसा (11) पुत्री मोहम्मद रियाज, खातून बी (45) पत्नी अब्दुल रहमान, इलियास च (19) पुत्र जमाल दीन, आयत (9 माह) पुत्री अनाम फातिमा, सोबिया (19) पुत्री मोहम्मद हाफिज, जफरान च (21) पुत्र अब्दुल रहमान, शहनाज अख्तर (39) पत्नी नजर हुसैन शाह, सोबिया कौसर (25) पत्नी इफ्तिकार अहमद, रिजवान (6 माह) पुत्र अफजान, बेबी (6 माह) पुत्र इफजान, अख्तर बी (35) पत्नी मोहम्मद रफीक, जरीन अख्तर (30) पत्नी मोहम्मद आरिफ तथा तसवीर बी (46) पत्नी मोहम्मद शारिक के रूप में हुई है। सभी घायल धराना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस बीच, हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच जारी है। संबंधित अधिकारी दुर्घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटे हैं।

वहीं सभी घायल एसडीएच मेंढर में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन हैं।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन