Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट में त्वरित सुरक्षा सुधार करने कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट में त्वरित सुरक्षा सुधार करने कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्देश।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाने व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों के पालन को और बेहतर बनाने हेतु जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों तथा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसे में हुए मृत्यु प्रकरणों के संभावित स्थिति व कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण, संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसों में कमी लाने हेतु पूर्व बैठक में दिए निर्देशों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए विभागीय प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने एनएचएआई को एनएच में हादसे रोकने हेतु दिए निर्देशों का गम्भीरता से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत ने कटघोरा-अंबिकापुर राजमार्ग के चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट, तीव्र मोड़ों, घाट एवं अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, रोड शोल्डर, क्रैश बैरियर एवं स्पीडोमीटर स्थापित कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश एनएचएआई को दिए।

साथ ही क्षतिग्रस्त एवं निम्न स्तर के रोड शोल्डर की मरम्मत, आवश्यक स्थानों पर रेडियमयुक्त चेतावनी व संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, केटआई, डेलिनेटर तथा सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एनएच के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति धीमी रखने हेतु अन्य प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

’ साथ ही भारी वाहनों के पीछे विजिबल रेडियम पट्टी लगाने के लिये कहा।

जिससे रात्रि में वाहन के राजमार्ग में खड़े होने पर वाहन चालक को जानकारी हो सके।

उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

रोड सेफ्टी के कार्यों में धीमी प्रगति पर ईई पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के भैंसमा स्कूल से सक्ती मोड़, बालको ऐश डेक रोड, रिस्दी ब्रिज से बजरंग चौक मार्ग, दीपका-झाबर रोड, दीपका थाना चौक सहित अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण, जंक्शन सुधार, रंबल स्ट्रिप एवं संकेतक बोर्ड लगाने जैसे सौपे गए कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।

’उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर होगी कार्यवाही - पुलिस अधीक्षक।

सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एसपी श्री तिवारी ने ओवरस्पीड व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही करने के लिए कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों का अस्पताल में पीएम राहत में प्रकरण दर्ज कर उपचार करने के निर्देश दिए।

इस हेतु स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों में पीएम राहत योजना के सम्बंध बैठक लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।

साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रो में बैनर पोस्टर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने राहवीर योजना के संबंध में भी आमजनों में जागरूकता हेतु प्रभावी कार्य करने के लिए कहा।

बैठक में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेता स्कूली छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

जिसके अंतर्गत बालिका वर्ग में तृतीय स्थान सावित्री खैरवार, द्वितीय स्थान सौम्या जायसवाल एवं प्रथम स्थान विभूति ताम्रकार, बालक वर्ग में प्रथम रितेश अनंत, द्वितीय जितेश कुमार व तृतीय स्थान खगेश यादव ने हासिल किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे, ओएसडी तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जिला परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसईसीएल, बालको एवं विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन