Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: CM भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया अवलोकन, बेकरी यूनिट में चाय और कुकीज़ का उठाया लुत्फ़

बिलासपुर से प्रकाश श्रीवास की रिपोर्ट। बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनपद पंचायत मस्तूरी के बेलटूकरी स्थित

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया उन्होंने इस अवसर पर समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने बेकरी उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया और यहां उत्पादन के कार्य में लगी सदस्य से बात भी की। आदर्श स्व-सहायता समूह की सदस्य निर्मला पटेल बताया कि यहां पर 1 महीने पूर्व शासन की मदद से 03 लाख की लागत से बेकरी यूनिट स्थापित किया गया है।

निर्मला ने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से ब्रेड, केक और कुकीज़ का निर्माण कर आसपास के होटल और गांव में बिक्री करते हैं पिछले 15 दिनों में लगभग 10 हजार के बेकरी उत्पाद की बिक्री कर चुके हैं जिससे 5 हजार का फायदा हुआ है। निर्मला ने बताया कि समूह में 10 सदस्य हैं। बिलासपुर के सी-मार्ट और आसपास के होटलों से 80 हजार का आर्डर मिला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन