Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : बालको ने कोरबा राज्योत्सव में औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक पेश की।

बालको ने कोरबा राज्योत्सव में औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक पेश की।

कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2025 कोरबा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कोरबा राज्योत्सव के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का भ्रमण किया और कंपनी द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों तथा अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति की सराहना की।

बालको पैवेलियन में आगंतुकों को एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण उपायों और नवाचार तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही कंपनी की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजनाएं, उन्नति, मोर जल मोर माटी, वेदांता स्किल स्कूल, नंदघर, के साथ ही बालको मेडिकल सेंटर, बालको अस्पताल, एवं महिला स्वावलंबन की कहानियों को प्रदर्शित की गईं।

बालको केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान है। कंपनी ने अपने समर्पण और जिम्मेदारी से समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है।

छह दशकों की अपनी गौरवशाली यात्रा में बालको ने औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी मिसाल कायम की है।

कंपनी वर्तमान में कोरबा एवं आसपास के 123 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है, जिससे अब तक 2 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

बालको प्रबंधन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता की कहानी का प्रतीक है।

बालको इस यात्रा में सदैव राज्य सरकार और समुदाय के साथ मिलकर सतत विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

इस अवसर पर बालको के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में आगंतुक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन