Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण।

कोरबा( न्यूज उड़ान )कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा लगातार जिले के सामु.स्वा.केन्द्रों, प्रा.स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों सुदृढिकरण हेतु निरीक्षण किया जा रहा है।

दिनांक 21.05.2026 को उनके द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सर्वमंगलापारा,दर्रीबस्ती,गेरवाघाट तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अयोध्यापुरी का औचक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष को देखे ।

निरीक्षण के दौरान उन्होने आवश्यक दस्तावेजों की जॉच किया तथा कमियों में आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने चिकित्सालय एवं कैम्पस सहित साफ-सफाई रखने, मेडिसिन को ऑनलाईन मांगपत्र भेजने , बायो मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान की व्यवस्था करने , वर्तमान समय में लू से बचाव, आने वाले समय में मौसमी बिमारियों कि आवश्यक दवाइयों कि पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए |

उन्होने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्रों मे संधारित सभी दस्तावेजों का सही तरीके से संधारण किया जावे तथा समस्त चिकित्सा अधिकारी तथा कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य दिवस में समय पर आधार बेस्ड उपस्थिति सुनिश्चित कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन