Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

देहरादून : देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

देहरादून/कोरबा/ न्यूज उड़ान जांजगीर-चांपा। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित "तरांगण ऑल इंडिया नेशनल लेवल डांस, म्यूजिक एंड फाइन आर्ट प्रतियोगिता एवं महोत्सव" में छत्तीसगढ़ के युवा कथक कलाकार विनय यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कथक नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि से उन्होंने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विनय यादव ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, ताल-लय और तकनीकी दक्षता से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विनय यादव वर्तमान में DDM पब्लिक स्कूल, कोरबा में नृत्य शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही वे नूपुर नृत्य संस्था, जांजगीर-चांपा के विद्यार्थी हैं, जहाँ वे प्रसिद्ध कथक गुरु श्री सुभाष चंद्र यादव के मार्गदर्शन में कथक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

विनय यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु श्री सुभाष चंद्र यादव, अपने माता-पिता तथा शुभचिंतकों को दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास के कारण ही उन्हें यह राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं महोत्सव का आयोजन श्री चेतन बोरकर द्वारा किया गया, जो कथक रॉकर्स, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के संस्थापक हैं।

प्रतियोगिता में देशभर के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विनय यादव की इस उपलब्धि पर कला एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

उनकी सफलता प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन