Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं। प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

जिसमें आमजनों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।

जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सुव्यवस्थित रूप से दर्ज कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया तथा उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।

प्रशासन की प्राथमिकता रही कि प्रत्येक आवेदक को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा मिले और सभी मामलों का नियमानुसार त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन एवं बंटवारा, बेजाकब्जा, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत, सोलर पैनल स्थापना तथा एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित विषय शामिल रहे। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन