Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा बालको तराईडांड गांव में आधी रात हुई लाखों की डकैती

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में बीती रात एक भयावह डकैती की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी शत्रुघ्न दास के घर में देर रात लगभग 1:30 बजे दो दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोला। लुटेरों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे करीब ₹1.50 लाख नकद एवं लगभग ₹10 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इस दौरान परिजनों को हथियार दिखाकर धमकाया गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी अभिनव कान सिंह अपने बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डकैती की जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन