Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

बिलासपुर : ब्रेकिंग न्यूज पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आपस में भिड़ंत, 6 मृत कई घायल।

बिलासपुर ( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है।

बिलासपुर में आज एक भीषण रेल हादसा हो गया, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

रेस्क्यू टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनों को रोका गया है।

रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा करने की बात कही है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन