Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि। अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा अटल परिसर में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व अटल परिसर में प्रदर्शित पट चित्रों का अध्ययन एवं अवलोकन कर श्रद्धेय वाजपेई जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, उनके आदर्शों, विचारों और सुशासन की प्रतिबद्धता को स्मरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, योगेश जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, प्रिती स्वर्णकार, राकेश नागरमल अग्रवाल, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, सूरज पांडेय, राजेश लहरे, अजय चंद्रा, प्रकाश अग्रवाल, मोंटी पटेल, संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और सुशासन को नई दिशा दी।

उनका जीवन, व्यक्तित्व और विचार सदैव देशवासियों तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन