Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

कोरबा : बिग ब्रेकिंग: देशी कट्टा और 20 से अधिक जिंदा कारतूस के साथ एक संदिग्ध को कोरबा पुलिस ने पकड़ा

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने देसी कट्टा और करीब 20 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के एक होटल के संचालक ने पुलिस को सूचना दी की एक संदिग्ध व्यक्ति उसके होटल में ठहरा हुआ है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए होटल पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके नाम से आरक्षित कमरे की तलाशी ली गई तो उसके सामानों से एक देसी कट्टा और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद हुए। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी तीन दिन पहले संबंधित होटल में आकर ठहरा था। फिर वह रूम से चेक आउट किये बगैर कहीं चला गया। एक दिन बाद वह वापस लौटा। इस बीच होटल संचालक को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी और उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल संबंधित व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की ओर से मामले का खुलासा किए जाने की प्रतीक्षा है।

उक्त होटल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन