Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय घेर किन्नर समाज

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा : धार्मिक नगरी स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण दादर खुर्द में भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड नवधा रामायण। दिनांक 22/1/2026से आ

कोरबा( न्यूज उड़ान) ग्राम दादर खुर्द के प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन तिथि 22 जनवरी से अखंड नवधा रामायण प्रारंभ हो रही है।

यह आयोजन जगन्नाथ मंदिरसे कलश यात्रा के माध्यम से सम्पूर्ण ग्राम में भ्रमण करते हुए राम मंदिर ऊपर मोहल्ला से पुरानी बस्ती होते हुए मां सिद्धिदात्री कंकालीन मंदिर से भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंचेगी।

जहां रामायण स्थापना पूजन होगी प्रतिदिन प्रातःकालीन सायंकालीन पूजन भव्य आरती प्रभात फेरी होगी, सायंकालीन आरती भागवताचार्य कृष्ण कुमार द्विवेदी के द्वारा आरती पूजन की जाएगी, संपूर्ण क्षेत्र के मानस पार्टी को विशेष आमंत्रण दिया गया है , यज्ञ के आचार्य प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी जी रहेंगे।

रामायण समिति की सम्पूर्ण व्यवस्था महिला मंडल एवम ग्रामवासियों को दी गई है ,, उक्त आयोजन जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में ही 22जनवरी से शुरू होकर 31जनवरी अर्थात 9दिन तक चलेगी, विश्राम दिवस में हवन आरती सहस्त्रधारा का आयोजन रखा गया है।

समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं मानस प्रेमियों को आमन्त्रित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन