Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर वालों ने आवाज दिया जब बाहर नहीं आया तो अंदर का नजारा देख रो पड़े घर परिवार।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह उठ कर पाले हुए 3 बतखों को आवाज दिया उसमें से 2 बाहर आए और एक नहीं आया फिर क्यों बाहर नहीं आ रहा ये देखने के लिए बाड़े के अंदर झाक कर देखा तो उसमें अजगर ने एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया था।

हीरा उरांव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग से जुड़े वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी, सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य राजू बर्मन एवं राकेश मानिकपुरी को मौके के लिए रवाना किया रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने आमजन से अपील की वन्यजीव हमारे आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, यदि किसी घर, फार्म या गांव में सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान न पहुंचाएं,तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

हेल्प लाइन में

8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन