Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश" टीम का शुभारंभ।

अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई। असामाजिक तत्वों एवं वारंटीयो के विरुद्ध लगातार कार

घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए। संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश।

कोरबा : महास्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी।

कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे विशेष महास्वच्छता अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 57, शक्तिनगर क्रमांक 2 NTPC Limited टाउनशिप में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नगर निगम द्वारा पूर्व में भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया था।

जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर को अच्छी रैंक प्राप्त हुई थी।

इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करना है।

अभियान के अंतर्गत चिन्हित वार्डों में सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई, अपशिष्ट का उठाव एवं परिवहन, जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट) स्थलों की सफाई, तालाब/रेड स्पॉट की सफाई, मलबा एवं निर्माण सामग्री पर कार्रवाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट मरम्मत तथा जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त आशुतोष पांडेय, उप आयुक्त विनय मिश्रा, वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद अजय कुमार चंद्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवदीप नंदा, एनटीपीसी सीएसआर से उप प्रबंधक वीरेंद्र कुमार देशमुख, सह अधिकारी राम बेन, जोन कमिश्नर लीलधार पटेल एवं स्वच्छता अधिकारी शैलेन्द्र नामदेव, इंजीनियर जोगी सहित निगम के कर्मचारी एवं समर्पित सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन