Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा : कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा। तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।

यह तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से ओपन थियेटर घंटा घर कोरबा तक निकाली जायेगी।

जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवाजन, प्राचार्य, शिक्षकगण, गणमान्यजनों सहित नागरिकगण सम्मिलित होंगे।

तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम वंदेमातरम् थीम पर आयोजित की जा रही हैं।

जिसमें देशभक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रम- तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ मैराथन, तिरंगा कंसर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा रंगोली,, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर हर तिरंगा और वंदेमातरम् पर विशेष प्रदर्शनी आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन