Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा : पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा।

पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा।

बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) भगवान भोलेनाथ के पावन सावन मास के अवसर पर समस्त कावड़ यात्रा समिति, कोहड़िया के तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त 2026, सोमवार को बाबा कनकेश्वर धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह कावड़ यात्रा वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) श्री नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

कावड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर, कोरबा से होगा। यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।

आयोजन समिति ने कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर इस पावन कावड़ यात्रा में सहभागी बनें।

इसके पश्चात सभी शिवभक्त सामूहिक रूप से बाबा कनकेश्वर धाम के लिए कावड़ यात्रा प्रारंभ करेंगे।

यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय होगा। श्रद्धालु पूरे उत्साह, आस्था एवं श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए बाबा कनकेश्वर धाम की ओर प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर नरेंद्र देवांगन ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भावना और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था एवं समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया।

आयोजन समिति ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

समिति ने समस्त शिवभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 10 अगस्त को प्रातः 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर भव्य कावड़ यात्रा का हिस्सा बनें और बाबा कनकेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

निवेदक:

समस्त कावड़ यात्रा समिति, कोहड़िया, कोरबा

🚩 बोल बम! हर हर महादेव! 🚩

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन