Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कोरबा : कुसमुंडा में 2 तहसीलदारों से मारपीट, सिर में गंभीर चोटें आईं: ड्राइवर से हुआ था हाथापाई

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )। आदर्श नगर बस्ती में बीती रात दो तहसीलदारों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित एक सैलून पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके वाहन चालक से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों अधिकारियों पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी के अनुसार, चार आरोपियों—पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी—को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी हितेश सारथी को आदतन अपराधी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है और बाकी फरार हमलावरों की तलाश जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन