Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: धरमजयगढ़ में विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन 25 को,भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहला कार्यक्रम,यूथ आइकॉन ओ पी चौधरी,सासंद गोमती साय,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आएंगे

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
धरमजयगढ़।आगामी 25 अगस्त को धरमजयगढ़ में विधानसभा स्तरीय 9 मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के महामंत्री यूथ आईकॉन ओपी चौधरी, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि भगत एवं सांसद गोमती साय की हिस्सा लेने की संभावना है। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी पूरे मतदान केदो में अपने बीएलए के माध्यम से नौ मतदाता बनाने का कार्य कर रही है। गांव-गांव जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओ को जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई है मतदाता सूची में उनका नाम जुड़वाने का कार्य कर रही हैं। साथ ही साथ उनका अभिनंदन भी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रत्येक मतदान केंद्र में नव मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ विधानसभा में 25 अगस्त को यह कार्यक्रम मुख्यालय में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में पूरे विधानसभा से 1000 से ऊपर नव मतदाताओं के भाग लेने की संभावना है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन मंडल भारतीय जनता पार्टी एवं मंडल भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शशि पटेल को प्रभारी बनाया गया है। इस पूरे कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्र वार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम के प्रभारी शशि पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक मतदान केंद्र से कम से कम दस नव मतदाताओं की आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों नवयुवक भाजपा प्रवेश करेंगे। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब भाजपा ने अपना प्रत्याशी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित कर दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन