Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: स्वच्छता ही सेवा के तहत पूरे शहरवासियों ने श्रमदान कर लिया शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प

Vivek Sahu

Sun, Oct 1, 2023
सक्ती  स्वच्छता ही सेवा के तहत एक अक्टूबर को स्वच्छता जागरूक अभियान में पूरे शहर में एक घंटा श्रमदान कर शहरवासियों ने स्व.महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। शासन के निर्देशानुसार श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश एवं जन जागरूकता लाने आज रविवार सुबह 10 बजे से एक घण्टा पूरे शहर में स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान किया गया। श्रमदान में नगर पालिका परिषद सक्ती की अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी , पार्षदगण, सामाजिक संगठन,जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदीया, एवम अन्य वार्डवासीयो ने समस्त वार्ड में बढ़ चढ़कर शहर की साफ सफाई में अपना योगदान देकर स्वच्छता का संदेश देते हुवे स्वच्छता के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। श्रमदान मे साफ सफाई के साथ फाॅगिंग,खरपतवार की सफाई व सड़क पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया। इसके साथ ही आज स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भवन जोंगरा विकासखंड सक्ती में स्वचछता हेतु ग्रामीणजन , शिक्षकों और बच्चों के साथ श्रमदान, नगर पंचायत बाराद्वार सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन