Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: विधानसभा क्षेत्र सक्ती के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Vivek Sahu

Fri, Oct 6, 2023
सक्ती।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार विधानसभा 35-सक्ती के निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती में आचार संहिता लगने के पूर्व प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा 35- सक्ती के रिटर्निंग अधिकारी श्री पंकज डाहिरे के मार्गदर्शन में लगभग 1300 अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया है। आदर्श आचरण संहिता, संपत्ति विरूपण, मतदान प्रक्रिया की तैयारी व जानकारी , मतदान सामग्री प्राप्ति व जमा , मतदान दिवस के पूर्व दिवस की तैयारी , मतदान दिवस के दिन की गतिविधि , विभिन्न रिपोर्ट की जानकारी, आवश्यक प्रपत्र के सम्बन्ध में , EVM मशीन के सम्बन्ध में तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी सक्ती एवं रिटर्निंग आफिसर विधानसभा सक्ती श्री पंकज डाहिरे द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया है , आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन की स्थिति में अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की बात कही गई। निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया हेतु कार्य करने के लिए सभी से अपील किया गया है प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग आफिसर मनमोहन प्रताप सिंह तहसीलदार सक्ती , विद्याभूषण साव तहसीलदार बाराद्वार सहित विवेक साहू एवं निर्वाचन की टीम उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन