Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कलेक्टर ने जनदर्शन में दूर दूर से आये लोगों की सुनी समस्याएं कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश आज जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए

Vivek Sahu

Wed, Jul 26, 2023
सक्ती।   कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टर कार्यलाय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर दराज के गांवों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में मालखरौदा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े सीपत निवासी प्रणत पाल दास बैरागी ने अपने घर के सामने पानी निकासी व्यवस्था की समस्या का आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास पानी का जमावड़ा हो जा रहा है जिस कारण मुझे बहुत परेशानियों का सामना पड़ रहा है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से इस संबंध में जानकारी लेने हेतु निर्देश दिए एवं जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिये। इसी प्रकार जैजैपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलादुला निवासी ने नहर निर्माण में अर्जित भूमि की मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने बताया कि खरवानी सब माइनर नहर निर्माण हेतु अर्जित की गई है जिसकी मुआवजा हेतु आवेदन पत्र दिए जाने पर मौका जांचकर प्रतिवेदन पूर्ण कर भेजा जा चुका है। लेकीन अभी तक मुआवजा नही मिला है जिसकी मुआवजा राशि के संबंध में आज जनदर्शन में आवदेन लेकर पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार आज जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के ग्राम पंचायत खम्हरिया सरपंच ने सड़क मरम्मत कराने के सम्बंध में, सक्ती तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केरीबंधा निवासी सालिकराम बरेठ ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत पासीद निवासी अनूपराम ने ऋण पुस्तिका दिलाने के संबंध में, सक्ती विकासखंड के ग्राम सकरेली कला निवासी भूपेन्द्र पटेल ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन