Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: 6 दिन के लिए कैंसिल कर दिया गया रायपुर-प्रयागराज फ्लाइट

Vivek Sahu

Thu, Sep 21, 2023
छत्तीसगढ़ रायपुर एयर शो की तैयारियों को लेकर रायपुर-प्रयागराज फ्लाइट को 6 दिन के लिए कैंसिल कर दिया गया है।   प्रयागराज एयरपोर्ट से इंदौर, लखनऊ और देहरादून फ्लाइट को भी 6 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया। इन शहरों की फ्लाइट के लिए विमानन कंपनियों ने इन तारीखों पर बुकिंग बंद कर दी है। कहा जा रहा है कि अभी और भी शहरों की फ्लाइटों को चुनिंदा तारीखों पर रद्द कर दिया जाएगा। कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन करने की रूपरेखा भी बन रही है। दरअसल, वायु सेना के स्थापना दिवस पर संगमनगरी प्रयागराज में एक बड़ा एयर शो होना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आने की उम्मीद है। एयर शो और उससे पहले रिहर्सल, एयरफोर्स के विमानों के आगमन के मद्देनजर 3 से 8 अक्टूबर तक प्रयागराज एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित होगा।   एयर शो में विमान, हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे। इसके पहले तैयारियां भी एयरफोर्स की तरफ से होंगी। बमरौली एयरफोर्स से संगम तक उड़ानें होंगी। लड़ाकू विमान ग्वालियर, हिंडन, बरेली एयरबेस से यहां पहुंचेंगे। ऐसे में एयर शो के पहले 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा।   इसी वजह से प्रयागराज से लखनऊ, देहरादून, रायपुर और इंदौर जाने वाले विमान को निरस्त कर दिया गया है। आने वाले एक हफ्ते के भीतर कई और शहरों की उड़ानों को निरस्त किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन