Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: एनएसएस इकाई ने एसजी जीडीसी डूंगी में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस मनाया।

Vivek Sahu

Sun, Dec 22, 2024
राजौरी / न्यूज उड़ान / सीमावर्ती जिला राजौरी के अंतर्गत एसजी सरकारी डिग्री कालेज डुंगी की एनएसएस इकाई ने द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन (एओएलएफ) के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. जयपाल सिंह के रेखदेख में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस मनाया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अहसान अहमद वानी के उद्घाटन भाषण से हुई।   द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रशिक्षक नागेश कुमार निर्मलकर, राहुल कुमार और राजन ने दैनिक जीवन में ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शारीरिक फिटनेस को मानसिक कल्याण से जोड़ने में इसकी भूमिका पर जोर दिया।   उन्होंने बताया कि तनाव और चिंता से राहत पाने के लिए ध्यान आवश्यक है, जिससे मानसिक फिटनेस बढ़ती है।   कॉलेज के प्राचार्य डा. जयपाल सिंह ने कालेज विद्यार्थियों व स्टाफ को ध्यान अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मानसिक जागरूकता को बढ़ावा देने, तनाव को कम करने और संतुलित शैक्षिक वातावरण बनाने में ध्यान के लाभों पर प्रकाश डाला। डा. सिंह ने स्वस्थ, खुशहाल और अधिक उत्पादक जीवन के लिए शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या संबंधी प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए ध्यान का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस मौके काफी संख्या में विद्यार्थी, कालेज स्टाफ अन्य उपस्थित रहे। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन