Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: शासकीय जमीन पर पहले किया कब्जा फिर एसडीएम के समक्ष मुकरा, फिर जमीन पर कर रहा कब्ज़ा

Vivek Sahu

Sat, Apr 20, 2024
बिलासपुर :( न्यूज उड़ान )ग्राम पंचायत भदौरा के 4 एकड़ शासकीय जमीन पर दो बार कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। पहले बार जमीन पर कब्ज़ा करने के मामले में कब्जाधारी ने तत्कालीन एसडीएम के समक्ष जमीन अपने नाम पर नहीं होने व जबरन नाम पर जमीन चढाने की बात स्वीकारी थी वही जिस जमीन पर कब्ज़ा किया गया है उसी जमीन पर मनरेगा के तहत कार्य भी पंचायत द्वारा कराया गया था ।   जिसके बाद एसडीएम ने पंचायत पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया था| इसी जमीन पर एक बार फिर कब्ज़ा करने का खेल खेला जा रहा है| ग्राम पंचायत भदौरा के शासकीय जमीन जिसका खसरा क्र. 421/1 और 421/2 लगभग 4 एकड़ है इसी जमीन पर पटवारी द्वारा जमीन के दस्तावेजो में कूटरचना कर भदौरा के निवासी कार्तिक सदाराम एवं केजू बुलठूराम के नाम पर चढ़ाया गया जबकि ग्राम भदौरा में इसी जमीन पर मनरेगा के तहत काम हुआ था।   ग्रामीणों को जमीन के बंदरबांट की जानकारी होने पर उन्होंने इस मामले की शिकायत तत्कालीन एसडीएम से की थी जिसके बाद मामले की संजीगदी को देखते हुए तत्कालीन एसडीएम ने कार्तिक सदाराम एवं केजू बुलठूराम सहित जमीन से लगे अन्य 15 से 20 ग्रामीणों को भी उनके जमीनों के दस्तावेजो के साथ न्यायालय बुलाकर मामले की जांच पड़ताल की इस दौरान कार्तिक सदाराम एवं केजू बुलठूराम ने जमीन उसके नाम पर कैसे चढाया इस पर अनभिज्ञता जताते हुए जमीन उनका नहीं होना स्वीकारा था। मगर एक बार फिर खसरा क्र. 421/1 और 421/2 लगभग 4 एकड़ जमीन को कब्जाने का खेल खेला जा रहा है| रिपोर्ट - महेंद्र सिंह राय (मस्तूरी )

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन