Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: सक्ती जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी की तत्परता से बेघर असहाय वृद्धजन को मिली मदद

Vivek Sahu

Thu, Oct 5, 2023
 सक्ती कलेक्ट्रेट के जनसम्पर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी श्री जीवन पटेल ने बेघर, असहाय वृद्ध व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिशाल पेश किया है।‌ विदित हो कि सक्ती जनसंपर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी जीवन पटेल बीते दिनों कुछ कार्यवश ब्लॉक मुख्यालय बम्हनीडीह पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्हें गांव वालों ने बताया कि एक असहाय वृद्ध व्यक्ति प्रीत आटो गैरेज के पास पिछले एक-डेढ़ महीने से पीपल पेड़ के नीचे रह रहा है। जिस पर गांव वालों ने मानवता दिखाते हुए यथासंभव भोजन आदि उपलब्ध करा रहे हैं। वह वृद्ध व्यक्ति बारिश होने पर एवं रात के समय पास के प्रीत गैरेज के छपरी के‌ नीचे बिता रहा है। जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी को जब गांव वालों ने उस वृद्ध व्यक्ति के विषय में बताया तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना समाज कल्याण विभाग के‌ अधिकारी श्री सुरेश कुमार भारती को दिया। जिस पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं जांजगीर से शासकीय वाहन लेकर बम्हनीडीह पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद अधिकारी श्री सुरेश कुमार भारती ने गांव वालों एवं‌ वृद्ध व्यक्ति से पूछताछ किया।‌ जिस पर असहाय वृद्ध व्यक्ति ने अपना नाम पता बता पाने में असमर्थ रहा ऐसी स्थिति में गांव वालों ने उनके बारे में कब से वहां रह रहा है आदि जानकारी दी। मौके पर अधिकारी ने गांव वालों के समक्ष पंचनामा तैयार कर उस वृद्ध व्यक्ति को शासकीय वाहन में बिठाकर जांजगीर-चांपा के खोखरा स्थित वृद्ध आश्रम ले गये। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने बताया कि वह वृद्ध व्यक्ति अभी भी अपना नाम पता बता पाने में असमर्थ हैं। बहरहाल जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी की सजगता व मानवता से परिपूर्ण कार्यवाही की गांव वाले सहित क्षेत्रवासी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इस कार्यवाही के दौरान जनसम्पर्क विभाग सक्ती के कर्मचारी जीवन पटेल , प्रीत आटो गैरेज के संचालक प्रीत कुमार पटेल, गजानंद पटेल, गुहाराम केंवट, लेखराम पटेल, सौरभ, अमर, सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन