Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : विकासखंड सक्ती के नगरदा में आज होगा आयोजित

Vivek Sahu

Thu, Jul 25, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) 25 जुलाई 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।   जिला स्तरीय शिविर अंतर्गत आज विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरदा के हायर सेकेण्ड्री स्कूल नगरदा में शिविर आयोजित है l   कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा समस्त जिलेवासियों से उक्त शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है l   कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा विभिन्न विकासखंड के निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग प्रमुख को शिविर पर स्वयं उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कब और कहां होगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन -। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2024 को मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमनदुला के हायर सेकेण्ड्री स्कूल आमनदुला से की गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरदा के हायर सेकेण्ड्री स्कूल नगरदा में आयोजित किया जा रहा है तथा 08 अगस्त को जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत हसौद के हायर सेकेण्ड्री स्कूल हसौद में, 23 अगस्त को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल सपोस में, 13 सितम्बर को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल सिंघरा प्रागंण में, 27 सितम्बर को सक्ती विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल मसनियाकला में, 11 अक्टूबर को जैजैपुर विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल काशीगढ़ में, 25 अक्टूबर को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल किरारी में, 08 नवम्बर को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में, 22 नवम्बर को सक्ती विकासखंड के मिडिल स्कूल बरपालीकला में, 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुर में और 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन