Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के संबंध में ली बैठक

Vivek Sahu

Thu, Dec 7, 2023
सक्ती  राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत 01 नवम्बर से जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संबंधी कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन व उपार्जित धान के सुरक्षित रखरखाव के संबंध में आज कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सभी संबंधित अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने बेमौसम बारिश से धान को सुरक्षित रखने के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में किए गए उपायों की समीक्षा करते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में धान को भीगने से बचाने के लिए कैप कवर, पानी निकासी, धान के सुरक्षित रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अलर्ट होकर किसी भी प्रकार की फसल क्षति होने पर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को अनुभाग स्तर पर भी खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, पटवारी, आरआई सहित अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेकर फसलों की स्थिति व धान खरीदी कार्यों की अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में किसानों के धान खरीदी में रकबा संबंधी शिकायतों के निराकरण सहित अन्य विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। धान उपार्जन केंद्रों में अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचिंयों एवं बिचैलियों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। बैठक में एसडीएम सक्ती श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम डभरा सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम मालखरोदा श्री अरूण कुमार सोम, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सुश्री माहेश्वरी तिवारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन