Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कलेक्टर ने सकरेली बाराद्वार रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Tue, Aug 22, 2023
 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सकरेली बाराद्वार के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन गंभीर हैं और इसके लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा लगातार उक्त ओवरब्रिज का निरीक्षण किया जा रहा हैं। कलेक्टर ने आवागमन की सुविधा और जनहित के लिए ओवरब्रिज का तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को भी मजदूर और अन्य संसाधनों की संख्या बढ़ाते हुए कार्याें में तेजी लाने तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से युद्ध स्तर पर कार्य को पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि इस ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से सक्ती मार्ग में आम जन को फाटक के कारण होने वाली देरी और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे हुये सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के चीफ इंजीनियर श्री एम एल उरांव, एसडीओ श्री संजय दिवाकर, सब इंजीनियर श्री विजय साहू, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ब्रिजेश कुमार यादव, श्री ज्ञानेद्र मिश्रा सहित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन