Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी तैयारियां करे सुनिश्चित-कलेक्टर

Vivek Sahu

Fri, Sep 15, 2023
सक्ती  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा समय-सीमा सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के तैयारीयो के अद्यतन स्थिति की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ मद अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों के मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा करते हुए वन विभाग को चिन्हांकित स्थलों पर नाका लगाने तथा पुलिस विभाग को चेकिंग प्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विधानसभावार आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी के कार्यों के लिए फ़ील्ड में जाकर गिरदावरी के कार्यों को पूरी शुद्धता और त्रुटिरहित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, ई-कोर्ट के प्रकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय सीमा में जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, सीईओ और तहसीलदार को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना और साथ ही पोलिंग बूथ में मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी विकासखंड में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने केवाईसी, खाद-बीज, आधार सीडिंग, राशनकार्ड, डीएमएफ, बेरोजगारी भत्ता, आरबीसी 6-4, केसीसी, पीएम आवास, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन