Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग

Vivek Sahu

Fri, Jun 21, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के नेतृत्व में चेतना अभियान के तहत “आओ सवारे कल अपना” कार्यक्रम में आज दिनांक 20.6.24 को भिलाई के motivation speaker एवं करियर काउंसलर डॉक्टर संतोष राय जी द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।   जिसमें पुलिस परिवार के क्लास नवमी से कॉलेज तक के लगभग 106 बच्चे सम्मिलित हुए ।   https://youtu.be/q-dbBphWbAc?si=YDb3oQGDHCFF4vIC   जिन्होंने डॉक्टर संतोष राय द्वारा अपने करियर को लेकर वांछित जानकारी प्राप्त किया , इस दौरान बच्चों द्वारा भविष्य में आगे बढ़ाने एवं सही करियर चुनने के संबंध में डॉक्टर संतोष राय द्वारा मार्गदर्शन दिया गया । आजकल के परिवेश में बच्चों द्वारा मोबाइल एवं सोशल मीडिया की लत से दूर रहकर अपना भविष्य संवारने एवं सही रास्ता चुने हेतु मार्गदर्शन तथा बच्चों द्वारा अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ-साथ बड़ों के मान सम्मान एवं आदर शिष्टाचार किए जाने हेतु मोटिवेट किया गया बच्चों द्वारा डॉक्टर संतोष राय जी के जीवन के संबंध में एवं अपने भविष्य के संबंध में सवाल पूछे गए जिनका डॉक्टर संतोष राज जी द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया । डॉ श्री संतोष राय जी द्वारा उपस्थित बच्चों को भविष्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर नी संकोच कभी भी मुलाकात कर व संपर्क कर संपर्क करने हेतु कहा गया वह भविष्य में पुन: बच्चों को मोटिवेट करने हेतु बिलासपुर आना बताया गया है। मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर काउंसलर श्री संतोष राय के ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों अभिभूत हुए ।   उक्त काउंसलिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा एवं रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे ।   कार्यक्रम के समापन में डॉक्टर श्री संतोष राय जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।   पुलिस परिवार बच्चों के भविष्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया। बेहतर भविष्य के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की यह अभिनव पहल है जो आगे भी जारी रहेगी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन