Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: अकलतरा कपन स्टेशन के बीच बड़ा रेल हादसे

Vivek Sahu

Fri, Jul 28, 2023

 बिलासपुर-चापा।    रेलखंड के अकलतरा स्टेशन यार्ड पर आज दोपहर 03.05 बजे खाली मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है | रेस्टोरेशन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है | यात्रियों की सहायता हेतु बिलासपुर, रायगढ़, चांपा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में यात्री सहायता केंद्र की स्थापना की गई है | प्रभावित होने वाली गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है :- *रद्द की गई गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 ट्रेन नंबर 08732/08731 बिलासपुर-कोरबा- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । *रास्ते में समाप्त की गई गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गेवरा रोड के मध्य रद्द रहेगी । ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सक्ती में समाप्त होगी तथा सक्ती-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी । ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08733 गेवरा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल जांजगीर नैला स्टेशन में समाप्त होगी तथा जांजगीर नैला-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी । ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल गतौरा स्टेशन में समाप्त होगी तथा गतौरा-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।

*गंतव्य से पहले प्रारंभ होने वाली गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथ कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी | *देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक 04 घंटे देरी से रात 08.10 बजे कोरबा से रवाना होगी | *क्रमशः* *रद्द की गई गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी | ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी | ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08262 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी | *रास्ते में समाप्त की गई गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी | *गंतव्य से पहले रवाना होने वाली गाडियाँ* ⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी, बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन