Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: हसदेव ट्रेन का बिल्हा स्टॉपेज हेतु अरुण साव जी का प्रतिपक्ष हितानंद ने अरुण साव का किया आभार…

Vivek Sahu

Thu, Aug 31, 2023

कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश को रक्षाबंधन से पहले केंद्र एक बड़ी सौगात देने जा रही है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरबा-रायपुर एक और नए ट्रेन का लोकार्पण किया, बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज मंगलवार को बिल्हा रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां साव के द्वारा रेलगाड़ी नम्बर 18252 कोरबा-रायपुर का लोकार्पण किया ।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव जी के अथक प्रयास, परिश्रम से छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार सौगातें प्रदान कर रहे हैं। लेकिन यहां प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में लगी है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ के सात स्टेशनों को अमृत भारत मिशन योजना के तहत शामिल किया। इस योजना के तहत बिलासपुर, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, दुर्ग, भिलाई पॉवर हाउस, अकलतरा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। इन स्टेशनों में फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट एस्कलेटर, वेटिंग हाल एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड, पार्किंग स्थान में वृद्वि, प्लेटफार्म एरिया का विस्तार, शेड, स्थानीय कला और संस्कृति के अनुसार स्टेशन के वाह्य स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन