Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में कार्यवाही

Vivek Sahu

Wed, Jun 19, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पिछले दिनों छत्तीसगढ़ भवन के पास रहने वाले रहवासीयो ने पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को शिकायत की थी कि कोनहर गार्डन के पास अक्सर देह व्यापार में लिप्त युवतियाँ खड़ी होती हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल ख़राब होता है,आने जाने वाले बच्चो सहित परिवार वालो को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं।   जिनकी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को निर्देशित किया कि ऐसे स्थानों पे नियमित पेट्रोलिंग हो और ऐसी गतिविधिया करने वालो पर सक्त कार्यवाही हो,पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी ने महिला थाने के स्टाफ और उप पुलिस अधीक्षक अनीता प्रभा मिंज की टीम बनाई और ऐसे स्थानों पे दबिश दी गई जिसमें रक्षा टीम भी शामिल थी । वहाँ तीन युवत्तियाँ संदिग्ध पायी गई जिन्हें महिला थाना लाके पूछताछ की गई जो की देह व्यापार में लिप्त पायी गई जिनपे महिला थाना में प्रतिबन्धात्मक करवायी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार आगे भी ऐसी कार्यवाही की जाती रहेगी और शहर के ऐसे सभी क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन