Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

राज्योत्सव में स्वामित्व योजना के 200 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित।

राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित।

: कठपुतली रैली" के माध्यम से दिया, यातायात जागरूकता का संदेश

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) डी.एस.पी ट्रैफिक ने स्वयं नेतृत्व करते हुए 6 किलोमीटर की जागरूकता रैली संपन्न कराई। दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी तक निरंतर चलने वाले सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत जैसा कि प्रतिदिन विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में आज "कठपुतली यातायात जागरूकता पैदल रैली" का प्रारम्भ महाराणा प्रताप चौक से किया गया था। यातायात जन जागरूकता के कार्यक्रम के अंतर्गत ही आज मनोरंजक एवं आकर्षक ढंग से तैयार कठपुतली के माध्यम से एवम लाउड हेलर से प्रचार प्रचार एवं फ्लेक्स के माध्यम से निकाली गई ,जो की महाराणा प्रताप चौक,भारती नगर चौक तालापारा मगर पर इंदु चौक मंदिर चौक, सिंधु कॉलोनी रोड गणेश चौक, मुंगेली नाका रोड रैली विभिन्न चौकों पर यातायात के नियमों का प्रचार प्रचार एवं जागरूकता के संदेश देते हुए मंगला चौक पर समाप्त की गई। यातायात का प्रयास है कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिस प्रकार से विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहे हैं माह के अंतिम तक इसी प्रकार से यातायात के जन जागरूकता कार्यक्रम शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी किए जा रहे हैं। कठपुतली यातायात जन जागरूकता रैली में सड़क सुरक्षा समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने प्रारंभ से लेकर अंत तक रैली में सहभागी रहे,जिनमें श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री राजेश पांडे ,श्रीमती निर्मला ध्रुव,श्रीमती रेखा गुल्ला,श्रीमती किरण मोहित्रा,मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती अंजलि चावला एवं यातायात के यातायात के उप निरीक्षक श्री उमाशंकर पांडे सहायक उप निरीक्षक डी.डी. सिंह प्रधान आरक्षक कुशल कौशिक, प्रधान आरक्षक हेमंत राव आरक्षक सैय्यद जावेद अली, आरक्षक शैलेंद्र सिंह आरक्षक सदानंद धुरी, आरक्षक रोहित साहू आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन