Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम. ए. बेबी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात।

Vivek Sahu

Mon, May 12, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान ) मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने निर्वाचन सदन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ विगत दिनों इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम. ए. बेबी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।   यह बैठक विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से हो रही चर्चाओं की श्रृंखला का हिस्सा है।   इन संवादों का उद्देश्य लंबे समय से महसूस की जा रही रचनात्मक चर्चाओं की आवश्यकता को पूरा करना है, जिससे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टी अध्यक्ष आयोग के साथ सीधे अपने सुझावों और चिंताओं को साझा कर सकें।   यह पहल आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य सभी हितधारकों के साथ मिलकर वर्तमान कानूनी ढांचे के अंतर्गत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना है।   इससे पहले, आयोग ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष कुमारी मायावती के नेतृत्व में 06 मई 2025 को तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में 08 मई 2025 को मुलाकात की थी।   अब तक कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (सीईओ) द्वारा, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा और 3,879 बैठकें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा आयोजित की गईं, जिनमें 28,000 से अधिक विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन