Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार।

विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की। राताखार में 17 हजार से अधिक

दीपावली एवं छठ महापर्व पर श्रीमती सोनी विकास झा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही । दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 व

: विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के कार्य-दायित्वों का किया गया निर्धारण

Vivek Sahu

Thu, Dec 14, 2023
कोरबा  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों व उत्तरदायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिसमें पंचायत सचिव ग्राम पंचायत की बैठक की आवश्यक व्यवस्था एवं समन्वय करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा माता एवं किशोरी के संबंध में मेरी कहानी मेरी जुबानी सफलता की कहानी तैयार करेंगे। इसी प्रकार मितानिन के द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना, स्वास्थ्य शिविर टी.बी. स्क्रीनिंग, सिकलसेल एनीमिया तथा हितग्राहियों की सफलता की कहानी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी समूह सखी द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यों के विषय में धरती कहे पुकार के व सफलता की कहानी, कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा प्रगतिशील एवं महिला किसान, प्रधानमंत्री किसान योजना, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, हितग्राहियों की सफलता की कहानी, रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा मजदूर एवं प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की सफलता की कहानी, सहकारी समिति सचिव द्वारा हितग्राहियों की सफलता की कहानी, पशु चिकित्सा सहायक, मत्स्य निरीक्षक के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के हितग्राहियों की सफलता की कहानी तैयार की जाएगी। साथ ही पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत कार्यों का संपादन किया जाएगा एवं प्रधान पाठक द्वारा छात्रों और अभिभावकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन